गणतंत्र दिवस कविता || पूर्ण स्वराज का सपना || Poetry on Republic day in Hindi

 पूर्ण स्वराज का सपना (२६ जनवरी १९३०)  देखा गया एक सपना,  गुलामी से आजादी तक का। देखा गया एक सपना  देश को पूर्ण स्वराज दिलाने का।  देखा गया एक सपना,  देश के दिल, दिल्ही पे  तिरंगा ध्वज लहराने का। चलो आज सुनाऊं, आप सबको  कहानी भारत देश की, कहानी हमारे देश की।  कहा किसी ने सोने की चिड़िया  कहा किसी ने ज्ञान का दरिया। जरिया था कमाने का,  विदेशियों का आगमन हुआ।  आए थी व्यापार की चाह से जो,  उन्ही के मन में था कपट भरा।  देख कर कमी एक शासन की,  २०० सालो तक, देश पर राज किया।  आज फलक दिख रहा आजाद है,  एक दिन था, वही था गुलामी से भरा।  जहां बापू, नेहरू, सरदार पटेल,  लड़ रहे थे, अहिंसा के संग।  वही, वीर, भगत, सुखदेव, गुरु भर रहे थे केसरिया रंग ।  आजाद हिंद फौजने बढ़ाए थे अपने कदम।  नारा दिया चलो दिल्ली, सुभाष जी ने हुंकार भरी।  क्रांति मय, हो कर, देश एक जूठ हुआ  साथियों बलिदानों की गाथा के संग  भारत देश आजाद हुआ, अपना देश आजाद हुआ।  आजादी तो मिल गई, पर पूर्ण स्वराज बा...

सुरक्षा दिन पर हिंदी कविता || By Darshan H Jethwa

राष्ट्र के 51 वे सुरक्षा दिन पर एक हिंदी कविता.

हम सब काम करने के लिए आते है, 
परिवार के लिए परिवार से दूर आते है । 
हम क्या चाहते है परिवार के लिए 
खुशहाली या फिर बेहाली ? 

क्यू छोटे छोटे कामों में 
हम लापरवाह हो जाते है, 
क्यों कोई काम को करने से पहले, 
सुरक्षा का खयाल नहीं रख पाते है । 

क्या हम अनजान है 
लापरवाही के अंजामो से 
या फिर बन ना चाहते है 
उदाहरण किसी और के लिए 

या फिर कुछ अलग करना चाहते है ? 
किसी को कुछ दिखाना चाहते है ? 
हमारी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है 
जिसे सिर्फ इस एक हफ्ते के लिए नही, मगर 
पूरी जिंदगी निभानी है । 

याद रखिए, हमारा जीवन,
सिर्फ हमारे लिए नही होता । 
क्यू नही समझ पाते हम,
की जब हमें कुछ हो जाता है,
तब क्या हमारा परिवार नही रोता ? 

हमारे परिवार के उन सपनों का क्या ? 
उस पिता के अरमानों का क्या ? 
उस मां के प्यार का क्या ? 
हमारी पत्नी, बेटे बेटियो का क्या ? 

क्यू खयाल नहीं रखपाते हम 
छोटे छोटे कामों में 
बेपरवाह हो जाते हम 

हां कभी ऐसा भी लगता है, की 
दुर्घटना हर बार नहीं होती । 
पर क्यू ये एहसास नहीं कर पाते की, 
एक बार दुर्घटना होने के बाद,
हमारी जिंदगी कुछ नही रह जाती। 

बस थोड़ा सा खयाल ही तो रखना है । 
क्यू ??? 
क्यू की हमे हमारे परिवार को 
खुशहाल जो रखना है । 

क्या करना है इसके लिए, चलो ये भी जान ले 
सेफ्टी हेलमेट, सिर की सुरक्षा के लिए 
सेफ्टी शूज, हमारे पेरो की सुरक्षा के लिए 
हाथो में दस्ताने, आंखो पर चश्मे 
नही होने देगे विकलांग हमे
नही होने देगे मजबूर हमे 
इनको हमारे शरीर का एक भाग ही समझो 
हम सुरक्षित होगे तो 
परिवार को खुशहाल ही समझो 

मत बनो बेपरवाह 
मत करो लापरवाही 
ये हमारी जिंदगी है 
अपनी जिंदगी से ना करो छेड़खानी 

चलो आज वादा करे अपने आप से 
चलो आज वादा करे अपने परिवार से 
की सुरक्षा का खयाल हम रखेंगे सदा ।  
हर काम को करते हुए अपने आपको,
सुरक्षित बनायेगे सदा । 

हम नादान नही, 
हम समाजदार बनेंगे । 
हमारी सुरक्षा का खयाल हमेशा रखेंगे । 

जय हिंद, जय भारत 

धन्यवाद 🙏🏻 

लेखक 
दर्शन एच जेठवा

Comments

Popular posts from this blog

गणतंत्र दिवस कविता || पूर्ण स्वराज का सपना || Poetry on Republic day in Hindi

Song Lyrics || Didar Karo Mujse || Hindi sad Gazal || दीदार करो मुजसे || By Darshan H. Jethwa