भाई बहन का रिश्ता अनोखा
- Get link
- X
- Other Apps
![]() |
| भाई बहन का अनोखा रिश्ता (कविता) |
( कविता )
कभी रूठना, कभी मना ना
वैसे तो कुछ ना जताना
मगर वो दूर हो कभी तो अकेले आंसु बहा ना
भाई बहन का ये रिश्ता अनोखा, जिसका हर पल सुहाना
वैसे तो हर बात में ना करना है
ओर उसके लिए भी बहाना भी है
थोड़ी देर छेड़ कर, हर बात में घुल जाना
भाई बहन का रिश्ता अनोखा, जिसका हर पल सुहाना
वैसे तो इतनी बात भी नहीं होती
मगर कोई बात इसी नहीं जो उस से छुपी रहती
बिन बोले ही, एक दूसरे को पढ़ पाना
भाई बहन का रिश्ता अनोखा, जिसका हर पल सुहाना
मुबोला भाई हो, या हो मुबोली बहन
रिश्ता उतना ही गहरा होता है
भले ही घर अलग हो, समाज अलग हो
मगर रिश्ता तो खून के रिश्ते से भी बेहतर होता है
एक घर में ना होते हुए भी
एक दूसरे का परिवार बन जाना
भाई बहन का रिश्ता अनोखा, जिसका हर पल है सुहाना
- लेखक
दर्शन एच जेठवा
कविता विशेष
आज रक्षा बंधन का त्योहार, जहा एक अनोखे रिश्ते को मनाया जाता है, जिसका नाम है भाई बहन का रिश्ता, ऊपर की कविता शायद आपको छोटी लगे, क्यू की ये रिश्ता ही ऐसा है जिसके ऊपर हम कुछ भी लिखे कम ही लगेगा, माता पिता ओर उनके बाद भाई / बहन।
किसी ने दोस्तो खूब कहा है, की ईंट और सीमेंट से बने तो मकान होते है, मगर रिश्तो से जब ये मकान सजता है, तो एक घर बन जाता है, ओर इस घर में एक रोशनी फैलता ये भाई बहन का रिश्ता, जहां हम उम्र भी है, प्यार भी है, तकरार भी है, सब है दोस्तो और सब से अधिक जीवन भर का साथ भी है, नसीब वाले होते है जिसे ये धन प्राप्त होता है, आपको लगेगा की मेने धन शब्द क्यू लिखा, क्यू की इस धन से वास्तविक खुशी मिलती है। ओर परिवार ओर ये सच्चे रिश्ते ही तो हर मानव कि पूंजी होती है, देखा जाए तो इन रिश्तों को बंधन कहा जाता है, मगर सचाई तो ये प्यार की आजादी की है । ओर दोस्तो हमारी संस्कृति को देखिए कितने अच्छे अच्छे त्योहार है जन्हा एक एक व्यक्ति, वस्तु / सजीव , निर्जीव सभी के साथ के रिश्ते का एक मोल है एक अपनी ही जगह है।
भाई बहन का तो रिश्ता ही ऐसा है की उसकी तुलना किसी से नहीं की जा सकती, जिसकी कीमत नही लगाई जा सकती, अपने आप में ही यह रिश्ता अनमोल है ।
रक्षाबंधन के पर्व पर आज जो भी इस कविता ओर लेखन को पढ़ रहे है, उनको एक छोटा सा संदेश देते हुए की
थोड़ा सहना पड़े तो सह लेना चाहिए ।
ये रिश्ते मेरे दोस्त बड़े अनमोल होते है ,
जीते जी इसे अच्छे से निभा लेना चाहिए ।
जीते जी इसे अच्छे से निभा लेना चाहिए ।
- लेखक
दर्शन एच जेठवा
आप सभी पाठक मित्रो को ओर आप के परिवार को दर्शन एच जेठवा की ओर से रक्षाबंधन त्योहार की हार्दिक शुभकामनाएं, आप सभी अपने जीवन में खुश रहे, खुशियां बाट ते रहे ओर आगे बढ़ते रहे इसी प्राथना के साथ.....
जय हिंद, जय भारत, वंदे मातरम 🙏🏻
- लेखक
दर्शन एच जेठवा
Comments

Happy Raksha Bandhan ❤️❤️
ReplyDeleteBahot khub...bahot Sundar ....👌👌👍
ReplyDeleteBahoot khoob bhai.... Happy raksha bandhan
ReplyDeleteBahut khoob..☺️❣️
ReplyDeleteबहुत प्यारी कविता।।।
ReplyDelete