गणतंत्र दिवस कविता || पूर्ण स्वराज का सपना || Poetry on Republic day in Hindi

 पूर्ण स्वराज का सपना (२६ जनवरी १९३०)  देखा गया एक सपना,  गुलामी से आजादी तक का। देखा गया एक सपना  देश को पूर्ण स्वराज दिलाने का।  देखा गया एक सपना,  देश के दिल, दिल्ही पे  तिरंगा ध्वज लहराने का। चलो आज सुनाऊं, आप सबको  कहानी भारत देश की, कहानी हमारे देश की।  कहा किसी ने सोने की चिड़िया  कहा किसी ने ज्ञान का दरिया। जरिया था कमाने का,  विदेशियों का आगमन हुआ।  आए थी व्यापार की चाह से जो,  उन्ही के मन में था कपट भरा।  देख कर कमी एक शासन की,  २०० सालो तक, देश पर राज किया।  आज फलक दिख रहा आजाद है,  एक दिन था, वही था गुलामी से भरा।  जहां बापू, नेहरू, सरदार पटेल,  लड़ रहे थे, अहिंसा के संग।  वही, वीर, भगत, सुखदेव, गुरु भर रहे थे केसरिया रंग ।  आजाद हिंद फौजने बढ़ाए थे अपने कदम।  नारा दिया चलो दिल्ली, सुभाष जी ने हुंकार भरी।  क्रांति मय, हो कर, देश एक जूठ हुआ  साथियों बलिदानों की गाथा के संग  भारत देश आजाद हुआ, अपना देश आजाद हुआ।  आजादी तो मिल गई, पर पूर्ण स्वराज बा...

स्त्री एक स्वरूप अनेक

स्त्री एक स्वरूप अनेक 


जन्म से ही, लक्ष्मी कहलाती 
बेटी बन कर पूरे परिवार में 
खुशियां बन कर छा जाती 
ओर इसी लिए तो, वो 
पापा की परी कहलाती

वैसे तो भाई से नोक जोक वो करती 
छोटी छोटी बातो में लड़ाई वो करती 
पर रक्षा बंधन में अपने भाई के लिए 
ढेरो दुआए अपने भाई के लिए करती 

प्यार का सागर बन कर 
जब किसी की अर्धांगनी बनती 
पत्नी हो कर पति जीवन का 
बराबर का हिस्सा वो बन जाती
ओर इसी तरह वो, जीवन बन 
सुख दुख में पति का साथ निभाती 


जब कोख में, बच्चे को सुलाती 
ममता का आसमान बन जाती 
छोटे बच्चे की खुशहाली बन जाती 
शब्द कम पड़े जब वो स्त्री मां कहलाती 


स्त्री के अनेक स्वरूप ही तो है 
जो हर जगह छाए हुए है 
आज की नारी हर क्षेत्र में श्रेष्ठ है 
श्रेष्ठ ही नहीं नारी सबसे विशेष है 

विश्व नारी दिवस पर, सभी नारिओ को समर्पित 🙏🏻

धन्यवाद 

- लेखक 
दर्शन एच जेठवा

Comments

Popular posts from this blog

गणतंत्र दिवस कविता || पूर्ण स्वराज का सपना || Poetry on Republic day in Hindi

Song Lyrics || Didar Karo Mujse || Hindi sad Gazal || दीदार करो मुजसे || By Darshan H. Jethwa

सुरक्षा दिन पर हिंदी कविता || By Darshan H Jethwa